04 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Health Desk: Winter Superfood: सर्दियों में सेहत बनाए रखने के लिए खजूर को अपनी डाइट में शामिल करने के 5 तरीके सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए खजूर एक बेहतरीन सुपरफूड है। बाजार में खजूर की कई वैरायटीज़ मिलती हैं, जिनका स्वाद थोड़ा अलग होता है। पोषण की दृष्टि से भी खजूर बेहद लाभकारी है। हेल्थलाइन के अनुसार, 100 ग्राम खजूर में लगभग 7 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, 15% पोटेशियम, 13% मैग्नीशियम, 40% कॉपर, 13% मैंगनीज, 5% आयरन और 15% विटामिन B6 पाया जाता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी और सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
खजूर का सेवन डाइजेशन के लिए अच्छा होता है और यह तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। यह हड्डियों और स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। जानिए सर्दियों में खजूर को अपनी डाइट में शामिल करने के 5 आसान और हेल्दी तरीके:
1. दूध के साथ खजूर:
ब्रेकफास्ट में खजूर को दूध के साथ लें। बीज निकालकर खजूर को दूध में डालकर उबालें। यह कॉम्बिनेशन शरीर को कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर करता है।
2. खजूर के लड्डू:
सर्दियों में खजूर के लड्डू बनाकर रखा जा सकता है। इसमें बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, पोस्ता और विभिन्न बीज जैसे पंपकिन, सूरजमुखी, तरबूज के बीज मिलाए जा सकते हैं। छोटे-छोटे लड्डू बनाएं और रोजाना केवल एक लड्डू ही लें।
3. पानी में भिगोकर खजूर:
रात को 2-3 खजूर पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें। रातभर भिगोने से खजूर की अशुद्धियां और टैनिन निकल जाते हैं, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है और पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं।
4. खजूर शेक:
खजूर शेक बनाकर पी सकते हैं। इसमें दूध, नट्स और सीड्स डालें। खजूर शेक में प्राकृतिक मिठास देता है, जिससे शुगर की आवश्यकता कम हो जाती है। इसी तरह आप खजूर स्मूदी भी बना सकते हैं।
5. खजूर का डेजर्ट:
खजूर का इस्तेमाल विभिन्न डेजर्ट्स में भी किया जा सकता है। इसे हंग कर्ड, कस्टर्ड, हलवा, खजूर और अखरोट केक या फिर खजूर फिरनी में शामिल किया जा सकता है। यह स्वीट क्रेविंग को भी हेल्दी तरीके से शांत करता है।
सर्दियों में खजूर को अपनी डाइट में शामिल कर आप न सिर्फ हेल्दी रहेंगे बल्कि ऊर्जा और पोषण का बेहतरीन स्रोत भी पा सकते हैं।













