01 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: राधा माधव मंदिर में नवरात्र के अवसर पर रंगारंग डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन राधा माधव मंदिर में नवरात्र के अवसर पर एक भव्य डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंदिर अध्यक्ष श्रीमती चन्दर डेहरा ने की। अध्यक्ष चन्दर डेहरा ने बताया कि नवरात्र केवल धार्मिक उत्सव नहीं हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी हैं, जिन्हें युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं में सांस्कृतिक चेतना बढ़ाना, नृत्य के माध्यम से पारंपरिक कला को जीवित रखना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। उन्होंने बताया कि नवरात्र उत्सव और डांडिया नृत्य माता दुर्गा के प्रति समर्पण और विश्वास का प्रतीक हैं।
कार्यक्रम में मंदिर के सभी सदस्यों के साथ महिला संकीर्तन मण्डल ने डांडिया नृत्य में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों को प्रसाद भंडारे के माध्यम से वितरित किया गया।













