30 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: करवा चौथ 2025: बालों में गजरा लगाने के 5 आसान और आकर्षक तरीके करवा चौथ हिंदू धर्म का एक खास पर्व है, जो विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं और पारंपरिक पोशाक, श्रृंगार और सुंदरता में कोई कमी नहीं छोड़तीं। ऐसे में बालों में गजरा लगाना उनके लुक को और भी आकर्षक और पारंपरिक बनाता है।
गजरा भारतीय संस्कृति और स्त्री सौंदर्य का प्रतीक है। इसकी खुशबू और सादगी किसी भी पारंपरिक लुक को खास बना देती है। करवा चौथ पर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए आप इन पांच आसान गजरा स्टाइलिंग टिप्स अपना सकती हैं:
1. स्लीक बन के साथ:
स्लीक बन आजकल काफी पसंद किया जाता है। इसमें बालों को जेल की मदद से चिकना बनाएं और जूड़ा पिन्स की मदद से गजरा अटैच करें। यह लुक क्लासी और ग्रेसफुल लगता है।
2. मेसी बन के साथ:
अगर आप स्लीक लुक पसंद नहीं करतीं, तो मेसी बन अपनाएं। इसमें बाल थोड़े बिखरे-से रहते हैं, जिससे गजरा लगाकर लुक क्यूट और आकर्षक बनता है।
3. साइड ब्रेड्स के साथ:
जिन महिलाओं को खुले बाल पसंद नहीं हैं, उनके लिए साइड ब्रेड्स पर गजरा अटैच करना परफेक्ट रहेगा। इसे सुरक्षित रखने के लिए कई पिन्स का इस्तेमाल करें।
4. पोनीटेल के साथ:
लंबे बालों के लिए पोनीटेल स्टाइल में गजरा लगाना अच्छा विकल्प है। गजरे की कई लेयर इस्तेमाल करें ताकि बाल पूरी तरह ढक जाएं और लुक शानदार दिखे।
5. चोटी के साथ:
बालों में चोटी बनाकर गजरा अटैच करें। मोगरा के गजरे के साथ यह स्टाइल एथनिक वियर के लिए बेस्ट है और कमाल का लुक देती है।
इन स्टाइल्स को अपनाकर आप करवा चौथ 2025 पर ट्रेडिशनल, ग्रेसफुल और आकर्षक लुक पा सकती हैं।













