24 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: चंडीगढ़ के पर्वतारोही विशाल ठाकुर ने मानीरंग चोटी पर फहराया तिरंगा, रचा भारतीय पर्वतारोहण में इतिहास हिमाचल प्रदेश में स्थित मानीरंग चोटी (6,593 मीटर / 21,630 फीट) को चंडीगढ़ के पेशेवर पर्वतारोही विशाल ठाकुर के नेतृत्व में चार सदस्यों की टीम ने सफलतापूर्वक फतह किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि 20 सितंबर को दोपहर 2:26 बजे दर्ज हुई, जब टीम ने शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।













