24 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शाहरुख-रानी का दोस्ताना अंदाज वायरल, दर्शकों ने कहा- ‘इसे दोस्ती कहते हैं’ मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड सितारों ने अपनी मौजूदगी से माहौल खास बना दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को भी राष्ट्रीय सम्मान मिला।
सोशल मीडिया पर अब समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख और रानी का प्यारा अंदाज देखने को मिला। वीडियो में शाहरुख अपने मेडल को गले में डालने में परेशानी महसूस करते हैं, तभी रानी मुखर्जी उनकी मदद करती हैं और खुद ही मेडल उनके गले में डाल देती हैं। इसके बाद रानी शाहरुख को उनका मेडल दिखाने के लिए कैमरा ऑन करके सेल्फी मोमेंट भी क्रिएट करती हैं।
इस वीडियो पर यूजर्स खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “वे बच्चों की तरह लग रहे हैं”, तो किसी ने इसे “नर्सरी के बच्चों की आई-कार्ड वाली टेंशन” कहा। कई फैंस ने इसे दोनों की सच्ची दोस्ती का सबूत बताया।
अवार्ड्स की बात करें तो शाहरुख खान को एटली की फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।













