बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम: मान सरकार का हर घर तक डॉक्टर पहुंचाने का लक्ष्य

बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम: मान सरकार का हर घर तक डॉक्टर पहुंचाने का लक्ष्य

15 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: पंजाब में बाढ़ के बाद विशेष स्वास्थ्य अभियान: हर घर तक डॉक्टर पहुंचा रही मान सरकार    पंजाब में बाढ़ का पानी भले ही उतर चुका हो, लेकिन असली चुनौती तब शुरू होती है जब सरकार गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर हालात सामान्य करे। आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसी सोच के साथ राहत और स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक अभियान शुरू किया है। 14 सितंबर से पूरे राज्य में यह अभियान चल रहा है, और लोग कह रहे हैं कि पहली बार कोई सरकार सिर्फ आदेश नहीं देती, बल्कि खुद मैदान में खड़ी है।

इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों में एक साथ स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। अब लोग अस्पतालों के चक्कर नहीं काट रहे, बल्कि डॉक्टरों की टीम उनके दरवाजे तक पहुंच रही है। प्रत्येक मेडिकल कैंप में जरूरी दवाएं, ओआरएस, बुखार की गोलियां, मलेरिया और डेंगू जांच किट, फर्स्ट एड और डेटॉल उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अभियान की निगरानी कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी के जिला प्रभारी और स्थानीय नेता हर गांव में राहत कार्यों में शामिल हैं। हर गांव में स्कूल, पंचायत भवन या आंगनवाड़ी को अस्थायी मेडिकल सेंटर बनाया गया है, ताकि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

अभियान का लक्ष्य है कि 20 सितंबर तक हर घर तक कम से कम एक बार डॉक्टर या स्वास्थ्य टीम पहुंचे। इसके लिए आशा वर्कर्स घर-घर जाकर स्वास्थ्य का हाल देख रही हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज और दवाई उपलब्ध करवा रही हैं।

मच्छरों और बीमारियों पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग और पानी के स्रोतों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। हर ब्लॉक में मेडिकल ऑफिसर जिम्मेदार हैं और रोज़ाना पूरी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। 550 से अधिक एंबुलेंस और 85 प्रकार की दवाओं तथा 23 मेडिकल उपकरणों का भंडारण अभियान के लिए पहले से सुनिश्चित किया गया है।

इस अभियान से स्पष्ट हो गया है कि बाढ़ राहत में मान सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है। गांव-गांव, गली-गली और हर परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर, सरकार ने यह साबित कर दिया है कि जिम्मेदारी को वह बोझ नहीं, बल्कि सेवा का अवसर मानती है।

पंजाब की जनता अब खुलकर कह रही है – यह सरकार नहीं, साड़ा भरोसा है। मान सरकार और आम आदमी पार्टी हर हाल में लोगों के साथ खड़ी हैं।