09 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: नवरात्रि 2025: मां दुर्गा के नौ स्वरूप और महिलाओं के लिए खुशहाल परिवार और करियर के राज महिलाओं के लिए सिर्फ घर-परिवार की खुशहाली ही नहीं, बल्कि दफ्तर में सफलता और पदोन्नति हासिल करना भी आसान हो सकता है। शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है, जो माता दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित है। ये नौ रूप शक्ति, साहस, प्रेम, ज्ञान और करुणा का प्रतीक हैं। अगर महिलाएं इन गुणों को अपने जीवन में अपनाएं, तो न केवल परिवार खुशहाल होगा, बल्कि रिश्तों में भी मजबूती आएगी।
धैर्य और स्थिरता – नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। यह स्वरूप महिलाओं को जीवन की हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने और घर-रिश्तों में स्थिरता बनाए रखने की सीख देता है।
त्याग और तपस्या – माता ब्रह्मचारिणी का दूसरा स्वरूप महिलाओं को निस्वार्थ भाव और परिवार के लिए समर्पण करना सिखाता है। इससे घर में सुख-शांति और विश्वास बढ़ता है।
साहस और सुरक्षा – मां चंद्रघंटा का स्वरूप महिलाओं को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए साहस दिखाने की प्रेरणा देता है। यह आत्मविश्वास और रिश्तों में मजबूती लाता है।
सकारात्मक ऊर्जा – कूष्मांडा देवी सृष्टि की रचयिता हैं और महिलाओं को यह सिखाती हैं कि मुस्कान और सकारात्मक सोच परिवार की ऊर्जा और रिश्तों की मजबूती का आधार है। इन नौ स्वरूपों की सीख महिलाओं को जीवन में संतुलन, आत्मविश्वास और सफलता दिलाने में मदद कर सकती है।