02 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Politics Desk: पंजाब के सन्नौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब उनके पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को उनका पीए भी फरार हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस दौरान घटनास्थल पर उनके समर्थक भी पहुंच गए और गोली चलने की सूचना है।
आरोप है कि फरारी के दौरान विधायक ने एक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इससे पहले पठानमाजरा ने बाढ़ की स्थिति को लेकर पंजाब सरकार के एक अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर लाइव आकर बयान दिया था, जिसके बाद पटियाला पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही, उनके खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने रेप का मामला भी दर्ज करवाया हुआ है।













