सूडान में भीषण भूस्खलन: गांव दबा, 1000 से ज्यादा लोगों की मौ*त, राहत कार्य जारी

सूडान में भीषण भूस्खलन: गांव दबा, 1000 से ज्यादा लोगों की मौ*त, राहत कार्य जारी

02 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर 

International Desk: दुनिया भर में प्राकृतिक आपदाएं कहर बरपा रही हैं। अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही के बीच अब अफ्रीकी देश सूडान में भूस्खलन ने भयावह तबाही मचाई है। पश्चिमी सूडान के दारफुर क्षेत्र के मार्रा पर्वतीय इलाके में भूस्खलन से पूरा गांव मिट्टी में समा गया। इस हादसे में करीब 1,000 लोगों की मौ*त हो गई, जबकि केवल एक बच्चा जिंदा बच पाया।

भारी बारिश से भड़का संकट
31 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के बाद यह भीषण भूस्खलन हुआ। सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी (SLM/A) के नेता अब्देलवाहिद मोहम्मद नूर ने जानकारी दी कि गांव पूरी तरह से नष्ट हो गया है। मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मदद की गुहार
SLM/A ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों से अपील की है कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जाए, ताकि दबे हुए शवों को निकाला जा सके और प्रभावित लोगों को सहायता मिल सके।

जंग और भुखमरी की मार
सूडान पहले से ही गृहयुद्ध की आग में झुलस रहा है। यहां सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच दो साल से संघर्ष जारी है। इस लड़ाई की वजह से लाखों लोग घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं और देश की आधी से ज्यादा आबादी भुखमरी झेल रही है। नॉर्थ दारफुर की राजधानी अल-फाशिर में हमले लगातार जारी हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

👉 सूडान में यह भूस्खलन न केवल प्राकृतिक आपदा है बल्कि युद्ध और भूख से जूझ रही जनता के लिए मानो दोहरी मार बन गया है।