27 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: निक्की ह*त्याकांड: अफेयर, दहेज और क्रूरता की दास्तां – सालभर पहले रची गई थी हत्या की साजिश, अब पूरा परिवार सलाखों के पीछे
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में निक्की भाटी की दर्दनाक हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पति विपिन ने निक्की को खत्म करने की साजिश जून 2024 में ही रच ली थी। कारण था उसका प्रेम प्रसंग और दहेज विवाद।
अफेयर का खुलासा और शुरू हुई क्रूरता निक्की के परिजनों के मुताबिक, विपिन का प्रेम प्रसंग सामने आने के बाद ही उसने निक्की के प्रति अमानवीय बर्ताव करना शुरू कर दिया। जून 2024 में निक्की और उसकी बहन कंचन ने विपिन को दनकौर में प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ा था। परिजनों के सामने जब विपिन का राज खुला तो उसे समझाया गया, लेकिन इसके बाद उसका व्यवहार और हिंसक हो गया।
दहेज की मांग और प्रताड़ना निक्की के पिता भिखारी सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। निक्की ने कई बार परिजनों को अपनी पीड़ा बताई, लेकिन विपिन व उसके परिवार का रवैया नहीं बदला।
ह*त्या की वारदात गुरुवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की पर मिट्टी का तेल डा*लकर आ*ग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी निक्की को उसकी बहन कंचन और पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने ह*त्या के आरोपी पति विपिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब फरार चल रहे ससुर सतवीर (55) और जेठ रोहित भाटी (30) को भी पुलिस ने दबोच लिया है। सास दया पहले ही हिरासत में है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विपिन का शर्मनाक बयान गिरफ्तारी के बाद मुठभेड़ में घायल विपिन ने अस्पताल में कहा कि उसे पत्नी की मौत पर कोई पछतावा नहीं है। उसने आरोपों को नकारते हुए कहा, “मैंने उसे नहीं मारा, वह खुद मर गई। पति-पत्नी में झगड़े तो होते ही हैं।”
यह मामला प्रेम प्रसंग, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा की भयावह हकीकत को उजागर करता है। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी है।












