26 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ने से मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन रह सकता है। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। व्यापार में खर्च अधिक और आय कम रहेगी। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, लेकिन परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। शराब सेवन से बचें, कानूनी परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी मामलों में अच्छी पैरवी करें। नींद की समस्या रह सकती है।
वृष (Taurus)
कामकाज में व्यस्तता रहेगी। किसी करीबी मित्र से दूरी बन सकती है। व्यापार में मेहनत अधिक और लाभ कम मिलेगा। नए निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। भोग-विलास पर धन खर्च होगा। शराब पीकर बाहर न निकलें। दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में उच्च पद मिल सकता है। नौकरी में सुविधाएं बढ़ेंगी। विदेश यात्रा के योग हैं। भूमि संबंधी मामलों में सरकारी रुकावट संभव है।
मिथुन (Gemini)
पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार में मेहनत से सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर उदासीनता रहेगी। राजनीति में कद बढ़ेगा। खेल जगत के लोगों को कड़ी प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ेगी। व्यापारिक यात्रा संभव है। भवन निर्माण से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से मांगलिक निमंत्रण मिलेगा। कानूनी मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।
कर्क (Cancer)
आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। विदेश से लाभ होगा। प्रियजन घर लौट सकते हैं। राजनीति में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक मांगलिक कार्य होंगे। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। खेलों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ परिजनों से धन व उपहार मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। शेयर बाजार से लाभ संभव है।
सिंह (Leo)
साहस व पराक्रम बढ़ेगा, विरोधी पीछे हटेंगे। महत्वपूर्ण कार्य का नेतृत्व मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी मामलों में जीत संभव है। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग हैं।
कन्या (Virgo)
आलस्य त्यागें। मेहनत से उन्नति होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। भूमि-भवन खरीद में जल्दबाजी न करें। धैर्य बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में दौड़-भाग बढ़ेगी। माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। शत्रु गुप्त रूप से षड्यंत्र कर सकते हैं।
तुला (Libra)
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों को नई जिम्मेदारियां और विदेश में काम का अवसर मिल सकता है। होटल, सौंदर्य प्रसाधन व्यवसाय में लाभ होगा। व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। राजनीति में बोलचाल में सावधानी रखें। चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। मजदूर वर्ग को मेहनत का अपेक्षित फल नहीं मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
अनावश्यक विवाद से बचें, मामला पुलिस तक जा सकता है। महत्वपूर्ण काम में देरी होगी। व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। राजनीति में व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। दूर से चिंताजनक समाचार मिल सकता है।
धनु (Sagittarius)
आध्यात्मिक क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। शासन-सत्ता का लाभ होगा। व्यापार में पिता का सहयोग रहेगा। पहले से योजनाबद्ध कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखें। अपनी कमजोरियां प्रकट न करें। सामान्य लाभ के योग हैं। बाधाओं को समय रहते हल करें। नया काम शुरू कर सकते हैं। परिजनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर (Capricorn)
व्यापार में लाभ व उन्नति होगी। महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे। घरेलू समस्याएं हल होंगी। नौकरी में पदोन्नति व आर्थिक लाभ होगा। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मुकदमे में जीत संभव है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। संपत्ति से धन लाभ होगा। सरकार से मदद मिलेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य होंगे। पिता से आर्थिक सहायता मिलेगी।
कुंभ (Aquarius)
भूमि, भवन, वाहन संबंधी बाधाएं दूर होंगी। मेहनत से सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लोभ-लालच से बचें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। सरकारी मदद से अटके काम पूरे होंगे। छात्र पढ़ाई में मन लगाएंगे। नौकरी में वरिष्ठों से संबंध मजबूत होंगे।
मीन (Pisces)
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। सहयोगियों से बहस हो सकती है। व्यापार पर ध्यान दें। व्यापारिक मित्र का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। साझेदारी में व्यापार करने के योग हैं। मेहनत का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास रखें। विरोधियों से सतर्क रहें।













