02 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Rashifal Desk : जून का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे पवित्र पर्व तो आएंगे ही, साथ ही ग्रहों में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले सूर्य भी अपना गोचर करेंगे।
15 जून 2025 को सूर्य वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं, जिससे सूर्य और गुरु की युति बनकर “गुरु आदित्य राजयोग” का निर्माण होगा।
यह विशेष योग कुछ राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे खोल सकता है। करियर, व्यापार और निवेश से जुड़ी अच्छी खबरें इन राशियों को मिल सकती हैं और सफलता की नई राहें बन सकती हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस योग का सबसे अधिक लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए खास है। आपकी आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार वृद्धि होगी। नए लोगों से जुड़े संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। आप सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय होंगे। कमाई के कई नए मौके भी आ सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय कई अवसर लेकर आया है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सूर्य गोचर से आप के लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। लक्ष्य पाने में कामयाबी मिलेगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। बिजनेस की शुरुआत के लिए समय शुभ रहेगा। सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों को अधूरे कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। धन-लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य के प्रभाव से समाज में आपका सम्मान बढे़गा। संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। ऑफिस में आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। आप भविष्य को लेकर निर्णय लेने में सफल होंगे।