15 मई, 2025 Fact Recorder
कनाडा के मिसीसागा शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक पंजाबी युवक हरजीत सिंह की गो*ली मारकर ह*त्या कर दी गई। मृ*तक की पहचान उत्तराखंड के बाजपुर निवासी के रूप में हुई है, जो कनाडा में ट्रकिंग का कारोबार करता था।
चश्मदीदों के मुताबिक, हरजीत सिंह पर उसके दफ्तर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गो*लियां बरसाईं। गंभीर रूप से घायल हरजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया।
फिलहाल, कनाडाई पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
यह घटना न सिर्फ कनाडा में बढ़ रही हिंसक वारदातों की ओर इशारा करती है, बल्कि उन पंजाबी युवाओं के लिए भी एक चेतावनी है, जो विदेशों में सुरक्षित और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर जाते हैं।











