Kullu, Manali Madhi Tourist Spot, Reopens Paragliding | BRO Inspection | कुल्लू में पर्यटन स्थल मढ़ी पर्यटकों के लिए खुला: पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी, अधिकारियों के निरीक्षण के बाद लिया फैसला – Manali News

ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी के बीच मनाली में पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। कुल्लू जिला प्रशासन ने मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मढ़ी को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। समुद्र तल से 6 हजार 400 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस स्थल पर सैलानी बर्फ में मस्ती के स

.

मनाली प्रशासन और बीआरओ अधिकारियों ने हाल ही में मढ़ी का निरीक्षण किया था। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर कुल्लू के उपायुक्त ने पर्यटकों की आवाजाही को मंजूरी दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एनजीटी के निर्देशों के अनुसार ही पर्यटकों को मढ़ी में प्रवेश दिया जाएगा।

बर्फबारी का आनंद लेते हुए पर्यटक।

बर्फबारी का आनंद लेते हुए पर्यटक।

मढ़ी में है कई फुट बर्फ

पर्यटक वाहनों की जांच के लिए चेक पोस्ट को कोठी से गुलाबा स्थानांतरित किया जाएगा। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। पर्यटन स्थल मढ़ी में अभी तक कई फुट बर्फ है जो 15 से 20 दिनों तक रहेगी। लेकिन इससे भी ज्यादा मढ़ी से ठीक दो मोड़ पहले व्यास नाला एक बहुत ही सुंदर सैरगाह पर्यटकों के लिए है।

पैराग्लाइडिंग करते हुए पर्यटक।

पैराग्लाइडिंग करते हुए पर्यटक।

पैराग्लाइडिंग की हाई फ्लाई के लिए प्रसिद्ध

पर्यटक साथ मढ़ी पैराग्लाइडिंग की हाई फ्लाई के लिए भी जाना जाता है । यहां से पैराग्लाइडिंग करने वाले पर्यटक फ्लाई करके सीधे सोलंगनाला में लैंड करते हैं। मनाली से रोहतांग तक एक मढ़ी ही ऐसा स्थान है जहां पर पर्यटकों को खाने पीने की सुविधा मिलती है। यहां पर समर सीजन के दौरान ढाबे, रेस्टोरेंट और शौचालयों को बेहतर व्यवस्था पर्यटकों के लिए रहती है।