![]()
हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे मृतक के परिजन।
हिसार में बालसमन्द रोड स्थित चंदन नगर में 33 वर्षीय राधेश्याम की शुक्रवार रात को हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक की पत्नी मोनिका ने जीजा रोहताश मास्टर के साथ अवैध संबंध के चलते परिजनों के साथ मिलकर यह वारदात की है। फिलहाल रविवार को भी परिवार वालों ने
।
बीते दिन सदर थाना पुलिस ने पवन के बयान पर मृतक की पत्नी मोनिका, रोहताश मास्टर, उसकी पत्नी ऊषा, मोनिका के पिता संतलाल, भाई राजेश और एक अन्य पर हत्या एवं अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। रविवार को परिजनों ने बताया कि जब तक मृतक राधेश्याम की पत्नी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक शव नहीं उठाएंगे।
धरने पर मौजूद लोगों ने बताया कि सोमवार को सामाजिक संगठन धरने को समर्थन करेंगे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात करेंगे
रात को पत्नी समेत कई लोगों ने किया झगड़ा
जानकारी के अनुसार मृतक राधेश्याम के भाई पवन के अनुसार 18 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे उन्होंने शोर सुना। मौके पर देखा तो मोनिका, उसका जीजा रोहताश मास्टर, रोहताश की पत्नी उषा, मोनिका के दो भाई राजेश, पिता संतलाल और एक अन्य व्यक्ति राधेश्याम के साथ झगड़ा कर रहे थे।
शादी के बाद से पत्नी का परिवार से विवाद
पवन ने बताया कि शादी के बाद से ही मोनिका का परिवार के साथ विवाद चल रहा था। मेरी भाभी मोनिका हमारे साथ हमेशा शादी के बाद से ही लडाई झगड़ा व क्लेश करती रहती थी। जिस संबंध में मेरी भाभी मोनिका के पिता, दोनों भाई, बहन उषा, जीजा रोहताश व एक दो अन्य मेरे भाई के साथ घर पर आकर कई बार लडाई झगडा किया था।
जिस कारण हमारा आना जाना बहुत कम था। वह अपने खेत में वापस चला गया।
परिजनों को बैड पर अचेत पड़ा मिला
19 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 बजे उनके ताऊ भूप सिंह की आवाज सुनकर घर पहुंचे। राधेश्याम बेड पर अचेत पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। जब हम घर पहुंचे और हमने देखा कि राधेश्याम बैड पर अचेत अवस्था पड़ा है। हमने हाथ लगा कर चैक किया, तो उसका शरीर अकड़ा हुआ था।
फांसी लगाते की पत्नी ने बनाई वीडियो
वहीं भाई सहित अन्य परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राधेश्याम ने कोई सुसाइड नहीं किया है, उसकी हत्या उसकी पत्नी और उसके परिजनों ने मिलकर की है, क्योंकि एक दिन पहले राधेश्याम का फांसी लगाते हुए का वीडियो बनाकर भी रिश्तेदारों को भेजा गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
सदर थाना पुलिस ने धारा 115, 103(1), 3(5) के तहत मोनिका, रोहताश मास्टर, उषा, राजेश, संतलाल और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और नागरिक अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने गिरफ्तारी होने तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देने से मना कर दिया है।












