Kinnaur ARMY Community radio Information disaster immediately  | किन्नौर में आपदा की तुरंत मिलेगी जानकारी: सेना ने शुरू किया सामुदायिक रेडियो स्टेशन, हिमाचल में भी स्काउट बटालियन बनाने का प्रस्ताव – Kinnaur News

पूह में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत ‘वॉयस ऑफ किन्नौर’ सामुदायिक रेडियो स्टेशन की शुरुआत की।

किन्नौर जिले के पूह में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत ‘वॉयस ऑफ किन्नौर’ सामुदायिक रेडियो स्टेशन की शुरुआत की है। रविवार को सूर्य कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया।

.

यह रेडियो स्टेशन सीमावर्ती क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएगा। आपदा के समय स्थानीय लोगों को तुरंत सूचना देगा। जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है, वहां यह संचार का प्रमुख माध्यम बनेगा। स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रसारित करेगा।

हिमाचल में भी स्काउट बटालियन बनाने का प्रस्ताव

लेफ्टिनेंट जनरल गुप्ता ने बताया कि कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सिक्किम, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश की तरह हिमाचल में भी स्काउट बटालियन बनाने का प्रस्ताव है। इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के लिए विशेष कोटा रखा जाएगा।

कार्यक्रम में सेना के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मध्य कमान की क्षेत्रीय अध्यक्ष रुचिरा सेनगुप्ता ने स्थानीय लोगों से संवाद किया।