हादसे के दौरान मौके पर मौजूद पशुपालक।
करनाल जिले के मेरठ रोड पर नगला चौक के पास एक फैक्ट्री के केमिकल युक्त पानी से भैंसों की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पहले भैंसों की संख्या 35 बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि कुल 15 भैंसों की ही ज
।
पुलिस आरोपी को कल कोर्ट में पेश करेगी।
70 भैंसों के साथ सफर कर रहे थे पशुपालक
पंजाब के रहने वाले पशुपालक 70 भैंसों को लेकर कई महीनों से सफर पर हैं। 15 अप्रैल को वे करनाल के मेरठ रोड स्थित नगला चौक के पास पहुंचे थे। वहां खाली जमीन पर हरी घास देखकर उन्होंने भैंसों को चरने के लिए छोड़ दिया। पास ही एक फैक्ट्री का गंदा केमिकल युक्त पानी जमा था। बिना जानकारी के भैंसों ने वही पानी पी लिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद।
पानी पीते ही मुंह से झाग निकालने लगीं भैंसें
जैसे ही भैंसों ने केमिकल युक्त पानी पिया, वे बेकाबू हो गई। किसी के मुंह से झाग निकलने लगा, तो कुछ इधर-उधर दौड़ते हुए गिर पड़ी। पशुपालक आलम दीन, आशु और अन्य ने बताया कि उस समय कुछ समझ नहीं आया कि भैंसों को क्या हो रहा है। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि जिस जगह भैंसों ने पानी पिया, वहां केमिकल मिला हुआ पानी जमा था। यही वजह उनकी मौत का कारण बनी।
लाखों का नुकसान झेलना पड़ा
पशुपालकों ने बताया कि एक भैंस की कीमत कम से कम 50 हजार रुपए है। इस हिसाब से 15 भैंसों की मौत से उन्हें करीब 7.5 लाख रुपए का सीधा नुकसान हुआ है। इसके बाद पशुपालन विभाग को सूचना दी गई। विभाग की डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी भैंसों का पोस्टमॉर्टम किया और बिसरा रिपोर्ट के लिए भेजा गया।
पुलिस ने की कार्रवाई, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि उन्हें भैंसों की मौत की शिकायत मिली थी। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई और भैंसों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। जांच के आधार पर फैक्ट्री मालिक सन्नी कर्ण विहार करनाल को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग को भी जानकारी दे दी है। विभाग अपने स्तर पर जांच कर रहा है।











