![]()
जींद में नाबालिग से गैंग रेप के बाद पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे भगोड़े आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
।
पीओ स्टाफ इंचार्ज जगदीश सिंह ने बताया कि महिला थाना में फरवरी 2016 में एक नाबालिग किशोरी ने शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि उसके साथ गांव बरसाना निवासी भरत उर्फ बहादुर, भगत सिंह, मनोज उर्फ मन्नु, शमशेर ने गैंगरेप किया है।
एक आरोपी सबूतों के अभाव में हो गया था बरी महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भगत सिंह, मनोज उर्फ मन्नु को गिरफ्तार कर लिया गया था। शमशेर को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। आरोपी भरत उर्फ बहादुर उसी दिन से फरार चल रहा था।
22 दिसंबर 2021 को कोर्ट ने आरोपी भरत सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। अब लगभग चार साल बाद जींद पुलिस के पीओ स्टाफ ने सूचना के आधार पर आरोपी भरत को काबू कर लिया और महिला थाने के हवाले कर दिया। महिला थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।











