पलवल जिले के आली ब्राह्मण गांव में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड नोट में साइबर फ्रॉड के आरोपी और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, परं
।
फॉर्म भरवाने के नाम पर ठगी
जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर सीएससी सेंटर पर फॉर्म भरवाने गया था। सेंटर संचालक अनिल ने उससे मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और बैंक डिटेल ले ली। इसके बाद श्याम सुंदर के खाते में कुछ पैसों का लेन-देन हुआ, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी। बहीन थाने से श्याम सुंदर को फ्रॉड का नोटिस मिला। वह अपने पिता वेदप्रकाश, अनिल और गांव के सरपंच गंगाराम के साथ थाने पहुंचा।
थाने में अनिल ने खाते के दुरुपयोग की बात स्वीकार की और पैसे लौटाने का वादा किया।

मौके पर पहुंचे डीएसपी परिजनों को समझाते हुए।
फ्रॉड की राशि मांगने पर मारपीट
जब श्याम सुंदर ने अनिल और उसके परिवार से फ्रॉड की राशि मांगी, तो आरोपियों ने जतिन, ललित और वेदप्रकाश के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उल्टा उन पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने बिना जांच के 16 अप्रैल को ललित को गिरफ्तार कर लिया। गांव वालों ने अनिल के खिलाफ फ्रॉड का मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को शव देने से किया इनकार
डीएसपी महेंद्र वर्मा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने कई घंटे तक शव पुलिस को नहीं सौंपा। समझाने के बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। फ्रॉड के संबंध में उसके पिता ने साइबर क्राइम थाना पलवल में शिकायत दी, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके पिता ने रिश्तेदार महेश भारद्वाज के मोबाइल पर फोन कर बताया कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और उन्हें मारने की धमकी दी जा रही है।

सुसाइड नोट।
पिता को बार-बार टॉर्चर व बदनाम किया
मृतक के पुत्र श्याम सुंदर ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके परिवार व पिता को बार-बार टॉर्चर व बदनाम किया है। जिसकी वजह से उसके पिता मानसिक दबाब के कारण सुसाइड नोट में लिख गए, जो उपरोक्त दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर सजा दी जाए।
डीएसपी बोले-परिजनों की शिकायत पर होगी कार्रवाई
मृतक वेदप्रकाश ने सुसाइड नोट आरोप लगाया है कि अनिल, संजय, मुकेश, कालू, हीरालाल, आकाश, सागर व प्रकाश आदि के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। डीएसपी मनोज वर्मा ने कहा कि दो दिन पहले झगड़ा हो गया था। जिसके संबंध में जो शिकायत मिली उसपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। गुरुवार को सुबह उन्हें सूचना मिली कि वेद प्रकाश ने फांसी लगा ली है।
सूचना पर वे गांव में पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है, परिजनों ने जो शिकायत दी है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।











