Home Haryana Hisar ITI Student Died Car Accident News Update | हिसार में ITI...

Hisar ITI Student Died Car Accident News Update | हिसार में ITI स्टूडेंट की मौत: कार में जा रहे थे 4 लोग, पेड़ से टकराई; बहन की शादी से 2 दिन पहले हादसा – Hisar News

हिसार में एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे 20 वर्षीय ITI स्टूडेंट की मौत हो गई। हादसा मंगाली गांव के पास सोमवार दोपहर को हुआ। बाड्य ब्राह्मण गांव की रहने वाली पूजा अपनी चचेरी बहन संतोष की शादी की तैयारियों में जुटी थी। संतोष की शादी 16 अप्रै

पूजा अपनी चचेरी बहन के साथ श्रृंगार करवाने जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। कार पूजा का ममेरा भाई चला रहा था। मंगाली गांव के पास कार का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिछली सीट पर बैठी पूजा को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कार में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सोमवार दोपहर तक जहां घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं शाम तक माहौल गमगीन हो गया।