Rohtak, Meham Police, Arrests Liquor, Smuggler Chandi Village | Alcohol Seized | महम में शराब तस्कर गिरफ्तार: हाईवे से सप्लाई करने जा रहा था, पुलिस चेकिंग के दौरान घबराया, पकड़ा गया – meham News

रोहतक के महम में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 बोतल और 39 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

थाना लाखनमाजरा पुलिस के अनुसार मुख्य सिपाही दिनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम जींद-रोहतक रोड पर चांदी बस अड्डा पुल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव चांदी में एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ में युवक की पहचान चांदी गांव के रहने वाले कर्मबीर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।