Haryana BJP state president Mohan lal Baroli reached Fatehabad | Fatehabad News | फतेहाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली: रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन को मजबूत करने की कही बात – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का स्वागत करते कार्यकर्ता।

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मंगलवार शाम को फतेहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय के पास स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोश

दरअसल, मोहनलाल बड़ौली को रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिरसा जाना था। इसी बीच वह कुछ देर के लिए फतेहाबाद रुक गए। यहां उन्होंने करीब 45 मिनट कार्यकर्ताओं के साथ बिताए। इसके बाद सिरसा की ओर रवाना हो गए।

फतेहाबाद में जलपान करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और अन्य नेता।

फतेहाबाद में जलपान करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और अन्य नेता।

सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का दिया निर्देश प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएं ताकि आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास और बढ़े।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक दुड़ाराम, दीपक हुड्‌डा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, सुभाष खीचड़ और बनवारी लाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।