Faridabad Teenager Commits Suicide Mobile Addiction News Update | फरीदाबाद में 15 वर्षीय बच्चे ने सुसाइड किया: 9वीं के स्टूडेंट ने घर में लगाई फांसी, मां बोली- फोन देने से मना किया था – Faridabad News

फरीदाबाद में 15 साल के बच्चे ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान सूर्या बिहार पार्ट-2 के थाना पल्ला क्षेत्र में रहने नितिन के तौर पर हुई है। वह 9वीं का स्टूडेंट था। मृतक की मां रेखा ने बताया कि नितिन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह

इस वजह से वह मोबाइल का रिचार्ज भी नहीं करवाती थीं, ताकि बेटा इंटरनेट का इस्तेमाल न कर सके। रेखा के अनुसार, पिछले 3-4 दिनों से नितिन का व्यवहार बदल गया था। वह या तो चुप रहता या अचानक गुस्सा करने लगता। कई बार भाई-बहन से मारपीट भी करता था। घटना वाले दिन रेखा पड़ोस में गई थीं। घर पर नितिन अकेला था।

वह एक्सरसाइज के लिए रस्सी से बंधे डंडे पर लटकने का अभ्यास करता था। जब रेखा वापस लौटीं तो देखा कि नितिन ने उसी डंडे पर पिता के गमछे से फांसी लगा ली है। उन्होंने तुरंत बेटे को नीचे उतारा और बादशाह खान सिविल अस्पताल ले गईं। डॉक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। रेखा का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और उन्हें नहीं पता कि बेटे ने यह कदम क्यों उठाया।