सुैनना चौटाला का दादरी पहुंचने पर बड़ी फूलमाला से स्वागत करते इनेलो कार्यकर्ता।
हरियाणा के चरखी दादरी पहुंची इंडियन नेशनल लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सुनैना चौटाला ने विनेश फोगाट और बबीता फोगाट के ट्वीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। इनेलो नेत्री ने कहा कि भाजपा ने खेल में राजनीति घुसा दी है और खेल के मै
।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला।
भाजपा ने जात-पात का जहर घोला बता दे कि इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला चरखी दादरी में संगठन के लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पार्टी कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान व डबवाली विधायक आदित्य चौटाला भी मौजूद थे। इस दौरान सुनैना चौटाला ने बबीता व विनेश फोगाट के बीच ट्वीट के जरिए चल रही टिप्पणी को लेकर कहा कि भाजपा ने खेल में राजनीति घुसा दी है और अब खिलाड़ियों को आपस लड़ा रही है। भाजपा ने पहले जात-पात का जहर घोला और अब ये खेल को लड़ाई के मैदान में ले आये हैं।

कार्यकर्ताओं से बैठक करने सुनैना चौटाला के साथ दादरी पहुंचे आदित्य चौटाला व उमेद लोहान।
चौटाला परिवार नहीं होगा एक चौटाला परिवार के एक होने पर सुनैना चौटाला ने कहा कि दोनों परिवारों की राजनीतिक राहें अलग हैं। उन्हें नहीं लगता कि परिवार एक नहीं होगा। वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के चौटाला परिवार के एक करने के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनका अपना परिवार नहीं है वे उनके परिवार को क्या जोड़ेंगे। इनेलो नेत्री ने कहा कि भाजपा का काम परिवार जोड़ने नहीं बल्कि परिवार तोड़ना है। राजनीतिक पार्टी भी एक परिवार ही होता है और भाजपा ने हरियाणा ही नहीं बल्कि देश में कई पार्टियों को तोड़ने का काम किया है।











