टोहाना में शहीद की स्मृति में जूडो प्रतियोगिता: सांसद बराला ने विजेताओं को किया सम्मानित; कहा- खेल से मिलती है देशभक्ति की प्रेरणा l

14/April/2025 Fact Recorder

जूडो प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए सुभाष बराला।

फतेहाबाद के टोहाना में गांव हंसेवाला में शहीद जयपाल सिंह की स्मृति में जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले शहीद जयपाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्र

सांसद सुभाष बराला ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास का माध्यम हैं। खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास भी मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को सामने आने का मौका देती हैं।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की खेल नीतियों का जिक्र किया। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसे अभियान चल रहे हैं। इससे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। हरियाणा सरकार भी खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दे रही है। साथ ही खेल स्टेडियम, कोचिंग और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सुविधा भी दी जा रही है।

सांसद ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेलों की ताकत है। यहां के युवा पूरे देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ मंच, संसाधन और सही दिशा की जरूरत है।