Home Himachal Kinnaur, Primary Teachers Union, Protests, New Directorate Proposal |  Threatens Statewide Agitation...

Kinnaur, Primary Teachers Union, Protests, New Directorate Proposal |  Threatens Statewide Agitation | किन्नौर में प्राथमिक शिक्षक संघ की मीटिंग: अध्यक्ष बोले- निदेशालय में डीडीओ पावर समाप्त होने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी – Kinnaur News

रिकांगपिओ में मीटिंग करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ।

किन्नौर के रिकांगपिओ में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित नए निदेशालय और संघ के त्रिवार्षिक चुनाव पर चर्चा हुई। संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार प्री-प्राइमरी से बारहवीं कक्षा तक के लिए

.

उन्होंने आगे कहा कि इससे प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। नए प्रस्ताव के तहत शिक्षकों की डीडीओ पावर समाप्त होने का खतरा है। सरकार सेंटर हेड टीचर और खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के पद को भी समाप्त करने की योजना बना रही है।

जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार।

जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार।

पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की चेतावनी

अध्यक्ष ने कहा कि संघ इन सभी प्रस्तावों का विरोध कर रहा है। पहले भी संघ के प्रतिनिधि शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से मिल चुके हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शिक्षकों के हितों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो संघ किन्नौर से लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगा।

बैठक में महासचिव हंसराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष टशी खोष्टो, कोषाध्यक्ष सागर जीत, मुख्य संरक्षक शमशेर ढेरयान, प्रेस सचिव भारत भूषण नेगी, पूह मंडल अध्यक्ष पदम राम और निचार मंडल अध्यक्ष योगिंदर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।