Home Sports IPL RR vs RCB LIVE Score 2025 Update Virat Kohli Sanju Samsan...

IPL RR vs RCB LIVE Score 2025 Update Virat Kohli Sanju Samsan Nitish Rana Rajat Patidar | बैटिंग पिच पर आज RR vs RCB: कोहली-सैमसन की टक्कर, जयपुर में इस सीजन का पहला IPL मैच; हसरंगा-हेजलवुड के बीच गेंदबाजी का मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन के पहले मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से सामना होगा। मैच राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

इस सीजन राजस्थान की टीम 5 में से लगातार 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 7वें नंबर पर है। बेंगलुरु को 5 में से 3 मैचों में जीत और 2 में हार मिली है। दोनों टीमों ने उनके पिछले मुकाबले में हार मिली है।

वहीं, दिन के दूसर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा।

पहले मैच का प्रीव्यू…

मैच डिटेल्स, 28वां मैच RR vs RCB तारीख: 13 अप्रैल स्टेडियम: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर टाइम: टॉस- 3:00 PM, मैच स्टार्ट- 3:30 PM

हेड टु हेड में बेंगलुरु आगे

राजस्थान और बेंगलुरु के बीच IPL में 32 मैच खेले गए। 14 में राजस्थान और 15 में बेंगलुरु को जीत मिली। दोनों के बीच 3 मैच बेनतीजा भी रहे। जयपुर में दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए, RR को 5 में और RCB को 4 में जीत मिली।

हसरंगा राजस्थान के टॉप विकेट टेकर

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 मैचों में 178 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाज वनिंदु हसरंगा टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अपने 3 मैचों में कुल 6 विकेट लिए है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

रजत-कोहली ने RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार दोनों ने 5 मैचों में कुल 186 रन बनाए हैं। कोहली ने मुंबई के खिलाफ 67 रन की पारी खेली थी। उससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाए थे। रजत ने MI के खिलाफ 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। विकेट टेकर्स में टीम के जोश हेजलवुड टॉप पर हैं। उन्होंने 5 मैचों में कुल 8 विकेट हासिल किए हैं।

पिच रिपोर्ट जयपुर के सवाई मानसिंह की पिच बैटिंग फ्रैंडली है। टी-20 क्रिकेट में यहां 180-196 के बीच का स्कोर आम बात है। इस सीजन यहां यह पहला मैच होगा। जयपुर में अब तक 57 IPL मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने यहां 20 और 37 मैचों में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

वेदर कंडीशन जयपुर में मैच वाले दिन मौसम काफी गर्म रहेगा। रविवार को यहां का टेम्परेचर 25 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा रहेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महिश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, वनिंदु हसरंगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटीकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL मैच प्री-व्यू आज दूसरा मैच, DC vs MI:दिल्ली ने सीजन के सभी चारों मैच जीते, मुंबई को सिर्फ 1 जीत मिली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।​​​​​​​ पूरी खबर

​​​​​​​

खबरें और भी हैं…