![]()
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इस वर्ष जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आई.टी.बी.पी ग्राउंड रिकांगपिओ में मनाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। 15 अप्रैल को होने वाले इस भव्य समार
.
विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे
कार्यक्रम में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय सांस्कृतिक दलों और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक का संचालन कल्पा के उप-मंडलाधिकारी डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने किया।
बैठक में ये अधिकारी रहे शामिल
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, आई.टी.बी.पी 17वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, कल्पा के खंड विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी और प्रारंभिक शिक्षा के उप निदेशक अरुण गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।












