Himachal News: Fight between two groups while constructing road Rajgarh Himachal Viral VIDEO Update | हिमाचल में सड़क बनाते वक्त दो गुटों में लड़ाई, VIDEO: 3 लोग घायल, सोलन रेफर, 2 व्यक्ति सड़क से 15 फीट नीचे गिरे – Nahan News

सिरमौर के राजगढ़ में दो गुटों में लड़ाई।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के पबियाना में रविवार को दोपहर बाद लड़ाई में कई लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने राजगढ़ थाना

.

सूचना के अनुसार, मारपीट की यह घटना बीते रविवार की है। मगर आज इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों गुटों के 12 से ज्यादा लोग लड़ते नजर आ रहे हैं। महिलाएं और लड़कियां भी वीडियों में लड़ रहे हैं।

पहले दोनों तरफ से एक दूसरे पर पत्थर फेंके गए। बाद में लाठी व डंडों के साथ हमला किया गया। वीडियो में दो व्यक्ति सड़क से करीब 15 फीट नीचे गिरते नजर आ रहे हैं।

सिरमौर के राजगढ़ में सड़क को लेकर दो गुट एक दूसरे दूसरे पर डंडे बरसाते हुए।

सिरमौर के राजगढ़ में सड़क को लेकर दो गुट एक दूसरे दूसरे पर डंडे बरसाते हुए।

पबियाना में सड़क बनाने को लेकर लड़ाई

पुलिस के अनुसार, राजगढ़ के पबियाना में अमरदत का परिवार अपने जमीन पर सड़क बनाने का काम कर रहा था। जैसे ही जेसीबी मशीन वहां एक नाले के पास पहुंची, तब विवाद शुरू हो गया। अमरदत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह 10 बजे से अपनी जमीन पर सड़क निर्माण कर रहे थे। शाम चार बजे के करीब चंपा देवी और उसके दो बेटे नरेंद्र और नरेश ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने अमरदास की शिकायत पर FIR कर ली है।

राजगढ़ में सड़क निर्माण को लेकर लड़ते हुए ग्रामीण।

राजगढ़ में सड़क निर्माण को लेकर लड़ते हुए ग्रामीण।

ये लोग घायल हुए

इस घटना में रेशमा, मस्तराम, सुलेखा और अमरदत घायल हुए। तीन लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सोलन रेफर किया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने राजस्व विभाग को उस जमीन की निशानदेही के लिए लिखा है,जिस पर सड़क बनाई जा रही थी।

दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी

इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में शिकायत दी है, जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि अमरदत और उसके साथियों ने उन पर हमला किया, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।