Himachal Former CM Virbhadra Singh statue installed Shimla Ridge Vikrmaditya Singh | शिमला के रिज ​​​​​​​पर लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा: विक्रमादित्य बोले-सरकार से नहीं लेंगे पैसा, फाउंडेशन करेगा खर्चा, 23 जून को अनावरण – Shimla News

हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की रिज पर लगेगी प्रतिमा।

हिमाचल की राजधानी शिमला के रिज पर 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रदेश के PWD मंत्री एवं वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा, इस प्रतिमा को दौलत सिंह पार्क में हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प

.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 23 जून को वीरभद्र जंयती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसे बनाने का सारा खर्च वीरभद्र सिंह फाउंडेशन वहन करेगा। सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के नाम से एक नया ट्रस्ट रजिस्टर किया गया है।

हिमाचल के 6 बार के CM स्व. वीरभद्र सिंह।

हिमाचल के 6 बार के CM स्व. वीरभद्र सिंह।

वीरभद्र सिंह नाम का ट्रस्ट बनाया: विक्रमादित्य

विक्रमादित्य सिंह को उस ट्रस्ट अध्यक्ष बनाया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए इस ट्रस्ट में फिलहाल 4 लोग शामिल हैं। मगर आने वाले समय मे इसमें और लोगों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेगा, क्योंकि वीरभद्र सिंह दलगत राजनीति से ऊपर काम करते थे। इसमें कांग्रेस-भाजपा के अलावा सभी वर्गों के लोग जुड़ सकेंगे।

शिमला में मीडिया से बात करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला में मीडिया से बात करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह

दुर्गम क्षेत्रों के लोगों की सेवा करना मकसद

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, फाउंडेशन का गठन दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को सेवाएं देने के लिए किया गया है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए अलग अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ लोगो को शामिल किया जाएगा।

सीएम सुक्खू का आभार जताया

PWD मंत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी आभार जताया। उन्होंने कहा किए सीएम सुक्खू ने भी उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, वीरभद्र सिंह से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। लोग मदद करने को तैयार है। ऐसे में फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि वह सारा खर्च खुद वहन करेंगे और सरकार से कोई मदद नहीं लेगा।

प्रतिमा नहीं लगने पर दिया था इस्तीफा

बता दें कि बीते साल विक्रमादित्य सिंह 28 फरवरी को राज्यसभा चुनाव प्रकरण के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। तब उन्होंने कहा था कि वह वीरभद्र सिंह की प्रतिमा नहीं लगने से मायूस है। हालांकि बाद में पार्टी हाईकमान की दखलअंदाजी के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था।