हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कल्पा में 6 से 8 जून 2025 तक किन्नौर लिट फेस्टिवल का आयोजन होगा। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी।
.
इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित इतिहासकार, साहित्यकार और कवि शिरकत करेंगे। सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी भी इसमें भाग लेंगे।

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा जानकारी देते हुए।
कई समितियां की गई गठित
कार्यक्रम में किन्नौर के अतीत और भविष्य पर विशेष पैनल चर्चा होगी। साथ ही पुस्तक चर्चा और रणनीतिक महत्व के विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। महोत्सव की तैयारियों के लिए कई समितियां बनाई गई हैं। इनमें योजना एवं संचालन, प्रायोजक, अतिथि-सत्कार, संचार, सांस्कृतिक, स्वयंसेवक प्रबंधन और प्रलेखन समिति शामिल हैं।
साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा
उपायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना है। उद्घाटन और समापन समारोह के मुख्य अतिथि का चयन बाद में किया जाएगा।












