Himachal, Mandi, 21 Year Old Youth Suicide, Majhwar Panchayat | Police Investigation | मंडी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान: दादी और मां को बंद मिला कमरा, एक दिन पहले मृतक से हुआ था एक्सीडेंट – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल के मंडी जिले में युवक के आत्महत्या कर ली। घटना सदर के मझवाड़ पंचायत की है। युवक ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही

.

जानकारी के अनुसार 21 साल के राहुल ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह के समय राहुल का कमरा अंदर से बंद था। उसकी दादी और मां ने कई बार आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से देखा। राहुल फंदे पर लटका हुआ था।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सभी के बयान दर्ज किए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एक दिन पहले युवक से हुआ था हादसा

घटना से एक दिन पहले राहुल सुंदरनगर से बाइक पर लौट रहा था। बहना के पास उसकी बाइक से एक पैदल यात्री को टक्कर लग गई थी। घायल व्यक्ति का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि इस दुर्घटना के कारण राहुल ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।