Home Himachal kangra-vigilance-bureau-arrests-two-officials-taking-bribe-update | कांगड़ा में रिश्वत लेते कानूनगो और पटवारी गिरफ्तार: सीमांकन के...

kangra-vigilance-bureau-arrests-two-officials-taking-bribe-update | कांगड़ा में रिश्वत लेते कानूनगो और पटवारी गिरफ्तार: सीमांकन के लिए मांगी थी रकम, 8 हजार की नकदी जब्त – Dharamshala News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इंदौरा तहसील में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सूरजपुर ब्लॉक में तैनात फील्ड कानूनगो संजीव कुमार और ड

.

योजनाबद्ध तरीके से दोनों दबोचे

जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारी एक व्यक्ति की जमीन का सीमांकन करने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। शिकायतकर्ता भूरी सिंह ने मामले में सतर्कता ब्यूरो से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कानूनगो ने 5 रुपए और पटवारी ने 3 हजार रुपए की मांग की थी। सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों को रिश्वत लेते समय पकड़ा।

दोनों के खिलाफ केस दर्ज

पकड़े जाने के समय कानूनगो के पास से 5 हजार रुपए और पटवारी के पास से 3 हजार रुपए बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।