Home Himachal Himachal, Mandi, Government Employees Arrested, Forward Link Case | Janjehli Police | मंडी...

Himachal, Mandi, Government Employees Arrested, Forward Link Case | Janjehli Police | मंडी में बिजली बोर्ड और BDO के दो कर्मचारी गिरफ्तार: चिट्टे के अवैध कारोबार का मामला, अब तक 10 पकड़े – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र में पुलिस ने दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फॉरवर्ड लिंक में शामिल थे। एसआईटी इस केस में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी हैं। मंडी के पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले की जांच जारी

.

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में बगसैड थुनाग के लाल सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर हैं। वे बिजली बोर्ड में पी-मेट के पद पर कार्यरत हैं। दूसरे आरोपी बगसैड का रहने वाला संजय कुमार हैं। वह बीडीओ कार्यालय जंजैहली में जूनियर अकाउंटेंट हैं।

5 दिन के पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपी

पुलिस ने जांच के दौरान दोनों की भूमिका स्पष्ट होने पर शुक्रवार को उन्हें हिरासत में लिया। कोर्ट ने दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस केस में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मंडी के पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

इस मामले में किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामला दर्ज किया है। बता दें कि जंजैहली पुलिस ने फरवरी माह में 38 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए सभी आरोपी अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स यानी चिट्टे के अवैध कारोबार को एक सिंडिकेट की तरह अंजाम दे रहे थे।

15 फरवरी को रूबल ठाकुर और संदीप की गिरफ्तारी के साथ इस केस की परतें खुलती जा रही हैं।