Hisar Adampur Chaudhary Wali village Huge fire bio diesel tanker | हिसार में बायो डीजल टैंकर में भीषण आग: आदमपुर के गांव चौधरीवाली में हादसा, दो घंटे में पाया काबू, बड़ा हादसा टला – Hisar News

आदमपुर के गांव चौधरीवाली के तेल टैंकर में लगी आग के बाद उठती लपटें।

हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर के चौधरीवाली गांव में एक बायो डीजल टैंकर में अज्ञात कारण के चलते भीषण आग लग गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। आसमान में धुआं देख कर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

आग की सूचना मिलते ही आदमपुर, भट्टू और हिसार से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

गोदाम खाद्य आपूर्ति विभाग से सेवानिवृत निहाल सिंह का है, जो कृष्ण बिश्नोई के पेट्रोल पंप के पास स्थित है। आग की चपेट में आने से पंप के संचालक भी भयभीत दिखे। ऑल हरियाणा पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने एक गंभीर मुद्दा उठाया।

उन्होंने बताया कि आदमपुर क्षेत्र में कई जगहों पर बिना लाइसेंस के बायो डीजल का खतरनाक कारोबार चल रहा है। गांव वालों का कहना है कि यह गोदाम निहाल सिंह का है जो फूड एंड सप्लाई विभाग में कार्यरत था अब विभाग से सेवानिवृत होकर तेल का कारोबार करता है। जल्द ही संगठन के सदस्य हिसार डीसी और सपा से मुलाकात करेंगे।

हिसार में आग लगने के बाद जलता दिखाई दे रहा है तेल टैंक।

हिसार में आग लगने के बाद जलता दिखाई दे रहा है तेल टैंक।

दमकल विभाग की तीन गाडिय़ों व जेसीबी से मिट्टी डालकर आग पर पाया काबू

आग बढ़ती देख लोगों ने दमकल विभाग में फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर आदमपुर, हिसार व भट्टू से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पहुंची और काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच ग्रामीण भी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और तेल के टैंक में मिट्टी डालकर करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक मिली जानकारी व मौके मौजूद लोगों के अनुसार सामने आया कि तेल के टैंकर के पास एक व्यक्ति धूम्रपान कर रहा था। उसी की चिनगारी से यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। समय रहते आग पर नहीं पाया जाता तो हो सकता बहुत बड़ा हादसा बायो डीजल के टैंक में लगी पर अगर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। जिस समय तेल के ट्रक व टैंकर में आग लगी उस समय वहां पर कई हजार लीटर बायो डीजल था। इसके अलावा जहां बायो डीजल का गोदाम है उसी के बिल्कुल साथ में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप भी है।

मारुति किसान सेवा केंद्र के नाम से चल रहे इंडियन आयल पेट्रोल पंप के संचालक सोनू डेलू ने बताया कि जिस समय बायो डीजल के टैंक व ट्रक में आग लगी उस समय उनके पंप में करीब आठ हजार लीटर डीजल व चार हजार लीटर पेट्रोल था। उन्होंने आग बढ़ती देख ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।