सर छोटूराम स्टेडियम में प्रक्टिस करती खिलाड़ी।
रोहतक जिले में छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही महिला पहलवान अब जॉर्डन में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। महिला पहलवानों का रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से दिल्ली में हुए ट्रायल में चयन किय
।
छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करने वाली महिला पहलवानों में 57 किलोग्राम में नेहा शर्मा, 59 किलोग्राम में मुस्कान नांदल, 62 किलोग्राम में मनीषा भनवाला व 76 किलोग्राम में रितिका हुड्डा शामिल है। चारों खिलाड़ी रोहतक में ही अभ्यास करती है और साक्षी मलिक के कोच मंदीप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

खिलाड़ी मनीषा कोच मंदीप सिंह के साथ।
पेरिस ओलिंपिक में खेली रितिका हुड्डा रोहतक की रहने वाली रितिका हुड्डा ने बताया कि 2024 में पेरिस ओलिंपिक में भाग लिया और क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब एशियाई चैंपियनशिप में चयन हुआ है और कोशिश यही रहेगी कि भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दूं। इसके लिए कोच मंदीप की देखरेख में कड़ा अभ्यास किया जा रहा है।
रितिक हुड्डा ने बताया कि अंडर-23 में 57 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2015 में पहली बार कुश्ती शुरू की और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुश्ती के दौरान कई बार चोट भी लगी, लेकिन कुश्ती के प्रति जुनून नहीं छोड़ा। कुश्ती के लिए जब बाल कटवाए तो लोग हंसते थे, लेकिन आज वही लोग उसकी कामयाबी को देखकर खुशी मनाते हैं।

खिलाड़ी मुस्कान।
एशियाई चैंपियनशिप में जाते समय पिता का हुआ निधन एशियाई चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी मनीषा जींद की रहने वाली है और कुश्ती के प्रशिक्षण के लिए रोहतक में रह रही है। कुश्ती के लिए उसे काफी संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि वह किसान परिवार से संबंध रखती है। मनीषा ने बताया कि 2022 में जब एशियाई खेलों के लिए जा रही थी तो उसी दिन पिता का निधन हो गया। बावजूद इसके हिम्मत नहीं हारी और सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

खिलाड़ी नेहा।
विश्व चैंपियनशिप में नेहा ने जीता सिल्वर पानीपत की रहने वाली नेहा ने बताया कि तीन बार विश्व चैंपियनशिप खेला है और एक बार सिल्वर मेडल जीता है। वह रोजाना छह घंटे अभ्यास करती है और वजन को लेकर पूरा डाइट प्लान फॉलो कर रही है। नेहा ने बताया कि समाज का कोई डर नहीं था और परिवार का पूरा सहयोग मिला। इसी का परिणाम है कि आज एशियाई चैंपियनशिप में पहली बार खेलेंगी ओर पूरा विश्वास है कि गोल्ड लेकर ही देश के लिए जीतकर लाएंगी।

खिलाड़ी रितिका।
किसान परिवार से मुस्कान का संबंध रोहतक के गांव गढ़ी बोहर निवासी मुस्कान एक किसान परिवार से संबंध रखती है। मुस्कान 2024 में पहली बार सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता और सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। अब मुस्कान का चयन एशियाई चैंपियनशिप में हुआ है, जहां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

एशियाई चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ियों के साथ कोच मंदीप सिंह।
छोटूराम स्टेडियम से निकले इंटरनेशनल खिलाड़ी इंटरनेशनल खिलाड़ी व ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक के कोच मंदीप सिंह ने बताया कि छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में बहुत प्रतिभा है। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले 20 खिलाड़ी इंटरनेशनल स्तर पर खेलती हैं और 6 खिलाड़ी विश्व चैंपियन है। यहां अभ्यास करने वाली 4 खिलाड़ियों का चयन सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भारत की झोली में स्वर्ण पदक जरूर आएंगे।












