![]()
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल सरकारी पर आरोप लगाते हुए।
हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर होती जा रही है ये कहना है भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल का। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में मंडी में एक ढाबा मालिक पर गोलीबारी की गई। कांग्रेस विधायक बंबर ठाक
.
विधायक पर यह पहला हमला नहीं था। इससे पहले 23 फरवरी को भी उन पर हमला हुआ था। 20 जून को हमले के मुख्य आरोपी पर कोर्ट परिसर के बाहर गोली चलाई गई। चंबा में एक हिंदू युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। बद्दी में स्क्रैप माफिया का आतंक है। पेखुवाला प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में उठा।
सरकार की कार्रवाई न करने से एक ईमानदार अधिकारी विमल नेगी की जान चली गई। जम्बाल के अनुसार न केवल आम जनता बल्कि प्रशासनिक अधिकारी और कांग्रेस के अपने नेता भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा 27 मार्च को शिमला के चौड़ा मैदान में विशाल प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन बढ़ते अपराध, माफिया राज और सरकार की विफलता के खिलाफ होगा।











