14 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: राजस्थान के चुरू–सादुलपुर रेलखंड के अस्लु, दूधवाखारा और सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य के कारण हरियाणा से राजस्थान के बीच चलने वाली 8 ट्रेनें 17 से 24 नवंबर के बीच रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और फतेहाबाद के यात्रियों को असुविधा होगी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. ट्रेन संख्या 14897 — बीकानेर–हिसार
17–24 नवंबर (8 दिन), 3–10 दिसंबर (8 दिन) और 19–24 दिसंबर (6 दिन) तक यह ट्रेन बीकानेर से चलेगी, लेकिन रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। रतनगढ़–हिसार के बीच आंशिक रद्द।
2. ट्रेन संख्या 14898 — हिसार–बीकानेर
18–25 नवंबर (8 दिन), 4–11 दिसंबर (8 दिन) और 20–25 दिसंबर (6 दिन) तक यह ट्रेन हिसार की बजाय रतनगढ़ से चलेगी। हिसार–रतनगढ़ के बीच आंशिक रद्द।
3. ट्रेन संख्या 54604 — लुधियाना–चूरू
17–24 नवंबर, 3–10 दिसंबर और 19–24 दिसंबर तक यह ट्रेन लुधियाना से चलकर हिसार तक ही जाएगी। हिसार–चूरू मार्ग आंशिक रद्द।
4. ट्रेन संख्या 54605 — चूरू–लुधियाना
18–25 नवंबर, 4–11 दिसंबर और 20–25 दिसंबर तक यह ट्रेन चूरू की जगह हिसार से चलेगी। चूरू–हिसार के बीच आंशिक रद्द।
5. ट्रेन संख्या 54789 — रेवाड़ी–बीकानेर
18–25 नवंबर और 4–11 दिसंबर तक यह ट्रेन रेवाड़ी से चलकर सादुलपुर तक ही जाएगी। सादुलपुर–बीकानेर खंड आंशिक रद्द।
6. ट्रेन संख्या 54790 — बीकानेर–रेवाड़ी
18–25 नवंबर और 4–11 दिसंबर तक यह ट्रेन बीकानेर की जगह सादुलपुर से चलेगी। बीकानेर–सादुलपुर खंड आंशिक रद्द।
7. ट्रेन संख्या 14891 — जोधपुर–हिसार
18–25 नवंबर और 3–10 दिसंबर तक यह ट्रेन जोधपुर से चलकर चूरू तक ही जाएगी। चूरू–हिसार मार्ग आंशिक रद्द।
8. ट्रेन संख्या 14892 — हिसार–जोधपुर
18–25 नवंबर और 4–11 दिसंबर तक यह ट्रेन हिसार के स्थान पर चूरू से चलेगी। हिसार–चूरू खंड आंशिक रद्द।यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।













