72-year-old-man-missing-ambala case | Ambala News | अंबाला में 72 वर्षीय बृद्ध लापता: बिना कुछ बताए घर से गया, बेटा बोला- शराब के आदी था पिता; पुलिस तलाश में जुटी – Ambala News

हरियाणा के अंबाला में एक वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है। वह घर से बिना किसी को कुछ बताए घर से निकाल गया। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा है। जिसके बाद उसके बेटे ने पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब जांच में जुट चुकी है। थाना नग

शराब का आदि है पिता

बेटे ने बताया कि उसका पिता राज सिंह शराब का आदि है। वह कभी भी कहीं भी शराब पीने बैठ जाया करते थे। दो दिनों तक परिजनों ने सोचा कि किसी के साथ शराब पीने लग गए होंगे। इस वजह से किसी को कोई चिंता नहीं हुई। लेकिन, जब समय बीत गया और वह तब भी घर नहीं लौटे तो सभी को चिंता हुई और खोज शुरू की लेकिन, कुछ हाथ नहीं लगा।

पुलिस जांच में जुटी है

पुलिस प्रवक्ता सिंदर गेहलोत के अनुसार पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जिन लोगों के साथ वह शराब पीता था उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी आदि के आधार पर तलाश जारी है। जल्द ही बृद्ध को सही सलामत बरामद कर लिया जाएगा।