होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स

19 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk:  होली के रंगों के साथ अगर घर में स्वादिष्ट स्नैक्स हों तो त्योहार का मज़ा दोगुना हो जाता है। लेकिन त्योहार से पहले इतनी भागदौड़ होती है कि बार-बार कुछ नया बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बेहतर यही है कि कुछ ऐसे स्नैक्स पहले से तैयार कर लिए जाएं, जो लंबे समय तक खराब न हों और स्वाद में भी लाजवाब हों। नमकपारा होली का सबसे पारंपरिक स्नैक माना जाता है, जो मैदा, नमक और अजवाइन से बनता है और कुरकुरेपन के कारण सभी को पसंद आता है। इसी तरह मठरी भी चाय के साथ परोसने के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिसे धीमी आंच पर तलकर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। नमकीन सेव बेसन से बनने वाला हल्का और कुरकुरा स्नैक है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर कुछ अलग और प्रीमियम परोसना चाहें तो मसालेदार नमकीन काजू एक शानदार ऑप्शन है, जिसे आप होली पार्टी या मेहमानों के सामने रख सकती हैं। वहीं, मीठा पसंद करने वालों के लिए शक्करपारा सबसे बेहतर है, जो मिठाई और स्नैक दोनों का स्वाद एक साथ देता है। इन सभी स्नैक्स को आप होली से कई दिन पहले बनाकर एयरटाइट डिब्बों में रख सकती हैं और बिना किसी टेंशन के त्योहार का आनंद ले सकती हैं।