बिहार में 4954 एएनएम को मिली नियुक्ति, सीएम नीतीश कुमार ने दिए नियुक्ति पत्र

08 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  Bihar में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य को 4954 नई सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) मिली हैं। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में इन सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यह कार्यक्रम पटना के शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने कुछ अभ्यर्थियों—विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी—को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र दिए और सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त एएनएम से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें, ताकि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही राज्यसभा की शपथ लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे, इससे पहले वे प्रशासनिक कार्यों को तेजी से निपटा रहे हैं।