3 साल में 20 शादियां, सु*हागरात से पहले जेवर लेकर फरार! लुटेरी दुल्हन का फर्जी परिवार समेत गिरोह बेनकाब।

3 साल में 20 शादियां, सु*हागरात से पहले जेवर लेकर फरार! लुटेरी दुल्हन का फर्जी परिवार समेत गिरोह बेनकाब।

09 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

National Desk: 3 साल में 20 शादियां, सु*हागरात से पहले जेवर लेकर फरार होती थी लुटेरी दुल्हन, फर्जी मां-बाप और  मौलवी-   पंडित भी थे गिरोह में शामिल                                                                        देश में इन दिनों ठगी और धोखाधड़ी के हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ नवविवाहिताएं अपने पति की हत्या कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ “लुटेरी दुल्हनें” शादी के नाम पर ठगी कर रही हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन और उसके पूरे गिरोह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस महिला ने पिछले 3 सालों में करीब 20 शादियां रचाईं। वह न केवल हिंदू युवकों को, बल्कि मुस्लिम युवकों को भी अपने जाल में फंसा चुकी थी। उसने 12 से अधिक हिंदू विवाह और 6 से ज्यादा निकाह किए थे।

गिरफ्तार गिरोह में फर्जी पंडित, मौलवी, और यहां तक कि दुल्हन के फर्जी माता-पिता भी शामिल थे, जो शादी को असली दिखाने में मदद करते थे।

शादी होते ही यह दुल्हन अपने असली मकसद पर काम शुरू करती थी। कभी वह विदाई से पहले जेवर लेकर फरार हो जाती, तो कभी ससुराल जाकर सुहागरात से पहले ही माल समेट लेती।

अगर ये दोनों मौके न मिलें, तो उसके गिरोह के सदस्य जो फर्जी माता-पिता बनते थे, वे आकर बहाने से विदाई करवा ले जाते थे और फिर दुल्हन फरार हो जाती थी।

इस तरह यह गिरोह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक फैलकर शादियों के नाम पर दर्जनों युवकों को ठग चुका है। प्रयागराज पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ा ठग गिरोह बेनकाब हो गया है।