16 घंटे बंद रहेंगी बिजली सेवाएं, यूपी के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना

03 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम सूचना जारी की है, जिसके अनुसार 3 अप्रैल रात 10 बजे से 4 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक करीब 16 घंटे के लिए कई जरूरी बिजली सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान उपभोक्ता न तो बिजली बिल जमा कर पाएंगे और न ही प्रीपेड मीटर रिचार्ज कर सकेंगे, क्योंकि RMS बिलिंग सिस्टम का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसका असर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सेवाओं पर पड़ेगा, जिसमें कंज्यूमर पोर्टल, मोबाइल ऐप और भुगतान सेवाएं शामिल हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पहले ही अपना बिल जमा कर लें या प्रीपेड मीटर रिचार्ज कर लें, ताकि इस अवधि में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।