संसद: लोकसभा में मणिपुर पर चर्चा 2 बजे, गृह मंत्री शाह ने एक प्रस्ताव बनाया, अद्यतन – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

भारत के संसदीय इतिहास में आज एक दुर्लभ मौका आया जब लोकसभा से वक्फ विधेयक पारित होने के बाद रात दो बजे संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सदन की कार्यवाही जारी रखने की अपील की। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रस्ताव रखा। शाह ने कहा कि इसी साल फरवरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से पेश वैधानिक संकल्प पर चर्चा की जाए। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा की शुरुआत कराई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चर्चा की शुरुआत की। पूरा मामला मणिपुर से जुड़ा है, जहां लंबे समय तक सांप्रदायिक हिंसा के कारण अशांति रही।

ट्रेंडिंग वीडियो

बता दें कि शाह ने जिस वैधानिक संकल्प का जिक्र कर उसका अनुमोदन किया है, उसे राष्ट्रपति ने 13 फरवरी को जारी किया था। शाह की तरफ से पेश प्रस्ताव का मकसद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के मुद्दे पर बात करना है।

तृणमूल की महिला सांसद का सरकार पर हमला

थरूर के बाद पश्चिम बंगाल के जादवपुर से निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसद सयानी घोष ने चर्चा में भाग लिया। उन्होंने शायराना अंदाज में सरकार को घेरा।

जिंदगी यूं ही गुजारी जा रही है, जैसे कोई जंग हारी जा रही है।

जिस जगह पहले के जख्मों के निशां हैं, फिर वहीं पर चोट मारी जा रही है।

घोष ने कहा कि मणिपुर के हालात में सुधार के लिए प्रयास करें। पहले अपने देश के लोगों को मित्र बनाएं, वातावरण में संतुलन लाएं। इसके बाद ही विश्वबंधु कहे जाने का प्रयास करें।

इसे भी पढ़ें- Waqf Bill: लोकसभा से रात 1.56 बजे पारित हुआ वक्फ संशोधन विधेयक; 1.50 घंटे चली वोटिंग, समर्थन में पड़े 288 वोट