{“_id”:”67f2549e80a0fa169e073427″,”slug”:”legendary-ms-dhoni-addressed-his-retirement-rumours-from-the-indian-premier-league-in-a-latest-podcast-2025-04-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, ताजा पॉडकास्ट में दिया ये बयान”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
धोनी – फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने ताजा पॉडकास्ट में आईपीएल से अपने संन्यास की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। धोनी के संन्यास की अफवाह ने उस वक्त जोर पकड़ा जब सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले को देखने के लिए धोनी के माता-पिता भी स्टेडियम पहुंचे। हालांकि, धोनी के संन्यास की खबर अफवाह निकली क्योंकि उन्होंने मैच के बाद ऐसी कोई घोषणा नहीं की।