{“_id”:”67f9dd38903018234000473f”,”slug”:”rakt-swabhiman-rally-barriers-installed-on-every-road-in-garhi-rami-police-remained-alert-crowd-2025-04-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद…बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
राणा सांगा जयंती के लिए गढ़ी रामी में पुलिस ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। रक्त स्वाभिमान रैली के लिए हर रास्ते पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं।
रक्त स्वाभिमान रैली – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रेंडिंग वीडियो
विस्तार
राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए गढ़ी रामी में लोग पहुंचने लगे हैं। रक्त स्वाभिमान सम्मेलन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। शुक्रवार को दिनभर मजदूरों ने 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल बनाने के काम किया। आंधी-बारिश में नुकसान के बाद भी आयोजकों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। उनका दावा है कि आयोजन ऐतिहासिक होगा।