सोमवार रात मुंबई के धारावी इलाके में एक ट्रक में रखे दो गैस सिलिंडरों में विस्फोट के बाद आग लग गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना रात 9.50 बजे सायन-धारावी लिंक रोड पर नेचर पार्क के पास हुई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
#घड़ी | मुंबई, महाराष्ट्र | गैस सिलेंडर ले जाने वाले एक ट्रक ने नेचर पार्क, पीएनजीपी कॉलोनी में सायन-धारावी लिंक रोड, धारवी में आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है। कोई हताहत नहीं किया गया। अधिक विवरण का इंतजार है। pic.twitter.com/dpyohlfm7s
विस्फोट से इलाके में दहशत, सायन-धारावी लिंक रोड पर भारी ट्रैफिक जाम
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई और सायन-धारावी लिंक रोड पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया। आग बुझाने का कार्य जारी है। इसके लिए आठ दमकल गाड़ियां, आठ जंबो टैंकर और अन्य उपकरण तैनात किए गए हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता लगाया जा रहा है।
ट्रेंडिंग वीडियो
2 9 का
धारावी में लगी भीषण आग
– फोटो : पीटीआई
आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग जान-माल की सलामती के लिए इधर-उधर भागते दिखे।
3 9 का
धारावी में लगी भीषण आग
– फोटो : पीटीआई
धमाके के बाद लगी आग का मंजर कितना भयावह है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें कई मीटर ऊंची और काफी दूरी से देखी जा सकती थीं।
4 9 का
धारावी में लगी भीषण आग
– फोटो : पीटीआई
पेट्रोलियम जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
5 9 का
धारावी में लगी भीषण आग
– फोटो : पीटीआई
आग पर काफी हद तक नियंत्रण के बाद भी स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल देखा गया।