Hindi English Punjabi

बाइक सवार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी फेट, एक की मौके पर मौत, दूसरा अस्पताल में उपचाराधीन

लुधियाना: लुधियाना में मोटरसाइकिल सवार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने फेंट मार दी। जिसके चलते एक युवक की मौके पर मौत हो गई जब्कि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुखजीवन सिंह के रूप में है। दुसरा घायल नरिंदर कुमार है जो अस्पताल में उपचाराधीन है। शनिवार को दोनों दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहादुरके रोड़ से बस्ती जोधेवाल चौंक की तरफ खाना खाने के लिए जा रहे थे। शिवपुरी पुल उतरकर काकोवाल चौंक पहुंचने लगे तो पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने दोनों को फेंट मार दी। असंतुलित होकर दोनों गिर गए। जिसके चलते सुखजीवन सिंह की मौके पर मौत हो गई। दूसरे को मौजूदा लोगों की तरफ से अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर पहुंची थाना जोधेवाल की पुलिस ने युवक के शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। अगली कार्रवाई में मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई करणजीत सिंह ने बताया मृतक की डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी।

लुधियाना में परिवार के साथ रहता था। 21 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे अपने दोस्त नरिंदर कुमार के साथ खाना खाने के लिए बहादुर के रोड़ से बस्ती जोधेवाल चौंक की तरफ आ रहा था। शिवपुरी काकोवाल पुल उतरते समय हादसा हुआ। अज्ञात वाहन द्वारा फेंट मारने से दोनों गिर गए। सुख जीवन की मौके पर मौत हो गई। नरेंद्र को अस्पताल भर्ती कराया गया। अगली कार्रवाई में मृतक के भाई रुपिंदर सिंह वासी गांव कुतबेवाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए संबंधित जांच कर रही है।