Hindi English Punjabi

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों में अग्रणी भूमिका निभाई : गरचा

लुधियाना : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखविंदरपाल सिंह गरचा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह चाहे आज हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनके द्वारा किए काम हमेशा याद रहेंगे।

उन्होंने भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया. देश उनकी भूमिका को हमेशा याद रखेगा। जब वह प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की प्रगति में अपनी विशेष भूमिका निभाई थी। उनका निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।