पति ने नोएडा में सिर पर हथौड़ा मारकर इंजीनियर पत्नी को मार डाला – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

लोडर


नोएडा सेक्टर 15 में रहने वाली एक इंजीनियर महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर उसके पति ने शुक्रवार दोपहर को हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फेस वन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ  शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।




ट्रेंडिंग वीडियो

पति ने नोएडा में सिर पर हथौड़ा मारकर इंजीनियर पत्नी को मार डाला

2 4 का

आरोपी नरूला हैदर
– फोटो : अमर उजाला


52 वर्षीया आसमा को बेरहमी से मारा

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रामबदन सिंह ने बताया कि सेक्टर 15 के सी- ब्लॉक में रहने वाली 52 वर्षीया आसमा को उनके पति नरूला हैदर ने शुक्रवार दोपहर को हथौड़े से सिर पर वार  करके लहूलुहान कर दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई।


पति ने नोएडा में सिर पर हथौड़ा मारकर इंजीनियर पत्नी को मार डाला

3 4 का

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस कर रही पूछताछ

घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


पति ने नोएडा में सिर पर हथौड़ा मारकर इंजीनियर पत्नी को मार डाला

4 4 का

आसमा
– फोटो : अमर उजाला


आसमा के चरित्र पर था शक

पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने पुलिस को बताया है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। आरोपी पति मौजूदा समय में बेरोजगार था, जबकि उसकी पत्नी सेक्टर 62 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करती थी।